धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रतिदिन भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर के दर्शन करना चाहिए। इसलिए लगभग हर हिंदू घर में भगवान शिव की तस्वीर विशेष रूप से लगाई जाती है ताकि आते-जाते भगवान महादेव के दर्शन हो जाएं और इसका पुण्य फल भी हमें मिल सके।
लेकिन भगवान शिव की तस्वीर घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इसके अशुभ फल भी भुगतने पड़ सकते हैं। आगे जानिए भगवान शिव की कैसी तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए और क्यों?
महादेव की ऐसी तस्वीर घर में न लगाएं।
बहुत से लोग अपने घरों में भगवान शिव की तांडव नृत्य करते हुए वाली तस्वीर लगा लेते हैं जो कि गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये भगवान शिव रौद्र रूप हैं क्योंकि वे अत्यंत क्रोधित स्वरूप में दिखाई देते हैं। दिखने में ये तस्वीर भले ही आकर्षक लगे लेकिन इससे घर का वास्तु खराब हो सकता है, जिसका बुरा असर घर के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों पर भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार, शिवजी क क्रोधित स्वरूप घर में रखने से अशांति बढ़ती है। जो लोग शिवजी के क्रोधित स्वरूप के रोज दर्शन करते हैं, उनके स्वभाव में भी क्रोध बढ़ने लगता है।
शिवजी की कैसी तस्वीर लगाएं घर में?
भगवान शिव से संबंधित कोई तस्वीर अगर घर में लगानी हो तो किसी 12 ज्योतिर्लिंगों में से किसी एक की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी फैलती है और इसका शुभ प्रभाव घर में रहने वाले लोगों पर भी दिखाई देता है। भगवान शिव की सौम्य अवस्था की तस्वीर भी घर में लगा सकते हैं जिसमें वे अपने भक्तों को आशीर्वाद लेते हुए स्वरूप में हों। भगवान शिव की इस तरह की तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
इन बातों का भी रखें खास ध्यान
जहां भगवान शिव की तस्वीर लगाएं, वहां की नियमित रूप से साफ-सफाई करते हैं। तस्वीर को भी समय-समय पर साफ करते रहें। रजस्वला स्थिति में महिलाएं शिवजी की तस्वीर को हाथ न लगाएं। अगर शिवजी की पूजा करें तो मेहंदी व हल्दी न चढ़ाएं। ये चीजें शिव पूजा में वर्जित हैं। जैसे ही फूल माला बासी हो जाएं, उन्हें तुरंत वहां से हटा दें।