अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन
बहराइच। जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों सुर्खियों में है। 70 वर्षीय रफीक अहमद बाबा ने जुलेखा के साथ निकाह किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उम्र को मात देती इस शादी का जश्न पूरे शहर ने देखा। कैसे बहराइच की गलियों में रात के समय आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल है। दिन में रफीक बाबा को लोगों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। उनकी नारंगी रंगी दाढ़ी और सफेद टोपी में वह बेहद खुश नजर आए। मोहल्ले के लोगों ने प्यार से उनके सिर पर पैसे रखकर नेग भी दिया।सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही उनकी सजी-धजी सफेद कार। फूलों से सजी मारुति अर्टिगा *UP32 ST 1529* में जब दूल्हे राजा बैठे तो देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मोबाइल से वीडियो बनाते और बधाई देते नजर आए।बाद में रात में मौलाना की मौजूदगी में विधिवत निकाह की रस्म अदा की गई। निकाहनामे पर दस्तखत करते हुए रफीक बाबा के चेहरे पर एक अलग ही रौनक थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि रफीक बाबा ने साबित कर दिया कि खुशियों की कोई उम्र नहीं होती। पूरे इलाके में इस निकाह की चर्चा जोरों पर है।आपको बताते चलें की रफीक अहमद बाबा की निकाह में मैहर की रकम 25786 रुपए तय हुई रफीक अहमद बाबा के दो बेटे हैं उनके पोते और पोतिया भी है मिली जानकारी के अनुसार उनकी पहली पत्नी का देहांत लगभग 14 महीने पहले हो चका था। रफीक अहमद बाबा का कहना है कि बहू हमारी खाना पीना सभी सेवा करती थी लेकिन हमको अकेलापन महसूस होता था जब रात को लेटते थे तो बिस्तर पर अकेलापन महसूस करता था इसलिए दूसरी शादी की।












































