यूपी में इंडिया गठबंधन के लिए फिर से कवायद शुरू हो गई। सपा और कांग्रेस में उच्च स्तर पर बातचीत हुई है। दोनों में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2 घंटे के अंदर सीट शेयरिंग का फार्मूला आ जाएगा ।
अखिलेश ने बयान दिया है कि अंत भला तो सब भला, सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा। दोनों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को 17 सीट दी गई हैं। यही नहीं सपा और कांग्रेस में दो और सीटों पर अदला बदली के चर्चा चल रही है। अखिलेश यादव बनारस की उम्मीदवार वापस लेंगे तो कांग्रेस मुरादाबाद की डिमांड भी वापस लेगी।दरअसल, सीटों को लेकर बढ़चढ़ कर की जाने वाली दावेदारी के चलते इंडिया गठबंधन को यूपी में टूट के कगार पर पहुंच गया था। सीटों को तालमेल को लेकर सहमति नहीं बनी और अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने अमेठी गए न रायबरेली।UP कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक़- कांग्रेस संभावित प्रत्याशी, लोकसभा 2024बलिया अजय रायलखनऊ नकुल दुबेकानपुर आलोक मिश्रासीतापुर राकेश राठौरफतेहपुर सीकरी रामनाथ सिरकवारलखीमपुर खीरी पूर्वी वर्मासहारनपुर इमरान मसूदफर्रूखाबाद कौशलेन्द्र यादवमुरादाबाद हाजी रिजवान कुरैशीगोंडा तरूण पटेलबाराबंकी तनुज पुनियाकैराना नोमान मसूदकन्नौज सुभाष पालउन्नाव आरती बाजपेईबदायूं सलीम शेरवानीडुमरियागंज वीरेन्द्र चौधरीमहाराजगंज सुप्रीया श्रीनेतरामपुर नूरबानो/ संजय कपूरअमरोहा से दानिश अलीदेवरिया अजय लल्लूवाराणसी राजेश मिश्राबिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दीकीबांसगांव कमल किशोरबहराइच ललन कुमारफतेहपुर अभिमन्यु सिंहमथुरा राजकुमार रावतश्रावस्ती जावेद अशरफ खानकुशीनगर अखिलेश प्रताप सिंहफिरोजाबाद राज बब्बरबागपत अहमद हमीदआजमगढ़ अनिल यादव