ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, आगामी 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश होगा। इस विशेष खगोलीय घटना के दौरान शुक्र ग्रह मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे। इस स्थिति के चलते गुरु और शुक्र के बीच ‘द्विद्वादश योग’ का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग के प्रभाव से कुछ विशेष राशियों के जीवन में सकारात्मकता, धन-धान्य और अप्रत्याशित सफलता के योग बन रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों पर बरसेगी देवगुरु और शुक्र की विशेष कृपा:
मिथुन राशि
द्विद्वादश योग के प्रभाव से आपके जीवन में सुखद और क्रांतिकारी बदलाव आने की प्रबल संभावना है। आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गुरु का विराजमान होना पारिवारिक जीवन में खुशहाली और संबंधों में मधुरता लाएगा।
- आर्थिक लाभ: आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक व्यवसाय से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित मुनाफा प्राप्त हो सकता है।
- करियर: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति (Promotion) के योग हैं। निवेश से भारी रिटर्न मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति रातों-रात मजबूत हो सकती है।
तुला राशि
इस योग के दौरान शुक्र और गुरु क्रमशः आपके भाग्य और कर्म भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे आपके अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे।
- करियर और उन्नति: नौकरी पेशा जातकों को बेहतर वेतन के साथ नई और बड़ी जिम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। रोजगार की तलाश करने वालों के लिए यह स्वर्णिम समय है।
- सफलता: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका बढ़ता हुआ आत्मविश्वास आपको जटिल कार्यों में भी सफलता दिलाएगा।
मीन राशि
आपकी राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए यह द्विद्वादश योग आपके लिए सबसे अधिक फलदायी सिद्ध हो सकता है।
- किस्मत का साथ: आपके जीवन में ऐसे उलटफेर हो सकते हैं जो आपको ‘रंग से राजा’ बनाने की क्षमता रखते हैं। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको इस अवधि में प्राप्त होगा।
- अन्य लाभ: रोजगार के नए और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं और परिवार के साथ किसी पवित्र धार्मिक स्थल की यात्रा का योग भी बन रहा है।





































