आज 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है और अब अगले 9 दिन तपाने वाली गर्मी पड़ने वाली है। ज्योतिष अनुसार ये नौ दिन बेहद संवेदनशील और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इस दौरान सिर्फ मौसम का ही पारा नहीं बढ़ेगा, बल्कि राशियों के भाग्य का पारा भी बढ़ने वाला है। कुछ राशियों के लिए नौतपा का सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है तो कुछ के लिए ये समय कई प्रकार की चुनौतियां लेकर आया है। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए ये वीक कैसा रहने वाला है।
मेष साप्ताहिक राशिफल
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए, अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक तौर पर बड़ा फ़ायदा हो सकता है, जिससे आप नया घर या वाहन ख़रीदने का प्लान कर सकते हैं। बृहस्पति के तीसरे भाव में होने से आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हालांकि, कभी-कभी योजनाएं विफल हो सकती हैं, जिससे धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। शिक्षा के संदर्भ में विदेशी यात्रा के योग भी हैं।
- सलाह: कड़ी मेहनत करें और योग व व्यायाम से खुद को सेहतमन्द रखें।
वृष साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के दूसरे भाव में होने से यदि आप वजन की समस्या से परेशान हैं, तो खान-पान पर नियंत्रण रखें। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक रूप से अच्छी रहेगी, लेकिन अंत में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। केतु के चौथे भाव में होने से पुराने रिश्तों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर मर्यादित आचरण करें। शिक्षा के लिए घर से दूर रह रहे छात्रों को घरेलू कार्यों में अधिक समय बिताना पड़ सकता है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। बृहस्पति के पहले भाव में होने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। केतु के तीसरे भाव में होने से आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार करने और रचनात्मकता दिखाने का है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, खासकर छात्राओं को विशेष सफलता मिल सकती है।
- सावधानी: पार्टी के दौरान मदिरा सेवन से बचें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
सहकर्मी या दोस्त का स्वार्थी बर्ताव मानसिक शांति भंग कर सकता है। राहु के आठवें भाव में होने से फिलहाल बड़े निवेश से बचें। घर की सफाई के दौरान कोई खोई हुई कीमती वस्तु मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। केतु के दूसरे भाव में होने से व्यापारियों को सरकारी सहयोग से लाभ मिल सकता है। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
- सावधानी: वाहन चलाते समय सावधान रहें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में होने से स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बेहद उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी, जिससे लोकप्रियता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि, सामाजिक खर्चों पर नियंत्रण रखें। शनि के आठवें भाव में होने के कारण अपने कौशल और अनुभव का सही उपयोग करें। छात्रों के लिए ऑनलाइन कोर्स करने का यह अच्छा समय है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के दसवें भाव में होने से अपने खान-पान पर ध्यान दें और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। केतु के बारहवें भाव में होने से निवेश में जल्दबाजी न करें, अन्यथा धन अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। कार्यस्थल पर किसी महिला सहकर्मी के साथ अपनी निजी बातें साझा करने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। छात्रों को परिणाम निराशाजनक लग सकते हैं, धैर्य बनाए रखें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
राहु के पांचवें भाव में होने से आप पर लोगों की अपेक्षाओं का अतिरिक्त दबाव हो सकता है। शनि के छठे भाव में होने से फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं, बाद में पछताना पड़ सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखेगा। करियर में प्रतिभा का पूरा उपयोग करने के लिए थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पूरी ऊर्जा पढ़ाई में लगानी चाहिए।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के आठवें भाव में होने से मन में नकारात्मकता आ सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे थकान हो सकती है लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। शनि के पांचवें भाव में होने से आप किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। छात्रों को मेहनत के अनुसार अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
धनु साप्ताहिक राशिफल
राहु के तीसरे भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, सही डॉक्टर की सलाह लें। शनि के चौथे भाव में होने से कमीशन या रॉयल्टी के कार्यों से बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों पर संदेह न करें, उन्हें आपकी सहानुभूति की जरूरत हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, एकांत में जाकर अध्ययन करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल
केतु के आठवें भाव में होने से नकारात्मक विचारों से दूर रहें। राहु के दूसरे भाव में होने से लंबी अवधि के निवेश से बचें। घर में किसी भी बदलाव से पहले परिवार की राय जरूर लें। करियर में वृद्धि होगी, लेकिन वरिष्ठों से सीधे बातचीत करना फायदेमंद रहेगा। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कुम्भ साप्ताहिक राशिफल
सेहत सुधारने के लिए पौष्टिक आहार लें। शनि के दूसरे भाव में होने से खर्चों पर नियंत्रण रखें और अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह निवेश करें। यदि आप घर पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो नुकसान हो सकता है। करियर के लिए सप्ताह शुभ है। इंजीनियरिंग, मेडिकल और कानून के छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है।
मीन साप्ताहिक राशिफल
मानसिक शांति के लिए धर्म-कर्म और दान-पुण्य के कार्यों में भाग लें। शनि के बारहवें भाव में होने से आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। घर में विवाह योग्य सदस्यों के रिश्ते तय हो सकते हैं। करियर के मामलों में सावधानी बरतें और भावुकता में कोई निर्णय न लें। छात्र अपने विषयों को समझने के लिए बड़ों या शिक्षकों का सहयोग लेने में संकोच न करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।





































