कपास व्यापारियों के लिए राहत देते हुए, केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट की सीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है । जो केंद्र सरकार ने भारतीय वस्त्र क्षेत्र के लिए कपास की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक कपास पर आयात शुल्क में अस्थायी छूट दी थी। निर्यातकों को और अधिक समर्थन देने के लिए केंद्र सरकार ने कपास (एचएस 5201) पर आयात शुल्क छूट की सीमा को 30 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सरकार द्वारा आयात शुल्क खत्म करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण टेक्सटाइल उद्योग (गारमेंट इंडस्ट्री) और अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाया जाना है ।
टेक्सटाइल उद्योग (गारमेंट इंडस्ट्री) इसकी मांग कर रही थी, क्योंकि ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने के कारण उन्हें कपास की कमी का सामना करना पड़ रहा था। यह एक छोटा, 40-दिवसीय आयात खिड़की है, जो घरेलू बाजार को अस्थिर करने से रोकने में मदद करती है।
भारत सरकार द्वारा कपास पर आयात शुल्क (import duty) समाप्त करने से , कपड़ा उद्योग और निर्यातकों को लाभ होगा, लेकिन नई फसल आने से पहले किसानों और घरेलू व्यापारियों को नुकसान हो सकता है । आयातित कपास की कीमत कम होने के कारण घरेलू कपास की कीमतें गिर सकती हैं, जिससे किसान और घरेलू व्यापारी प्रभावित हो सकते हैं । कपास पर आयत शुल्क खत्म करने से सरकारी राजस्व को भी नुकसान होगा । सरकार को आयात शुल्क से लगभग 170 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हो सकता है। यह निर्णय मुख्य रूप से निर्यातकों और टेक्सटाइल उद्योग को लाभ पहुंचाने के लिए लिया गया था, जो भारत को कपास निर्यात करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करते हैं।





























