आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत के केंद्रीय दवा प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने गुरुवार को वेल्लोर में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) को दो कोविड -19 टीकों (कोवैक्सिन और कोविशील्ड) के मिश्रण का क्लिनिकल ट्रायल करने की अनुमति देने की सिफारिश की है। इसके अलावा पैनल ने भारत बायोटेक को अपनी कोवैक्सिन और अंडर-ट्रायल एडेनोवायरल इंट्रानैसल वैक्सीन कैंडीडेट BBV154 की विनिमेयता पर एक अध्ययन करने के लिए मंजूरी देने की भी सिफारिश की है।
लेकिन भारत बायोटेक की ओर से स्टडी शीर्षक से “विनिमेयता” शब्द को हटाने और अनुमोदन के लिए एक संशोधित प्रोटोकॉल प्रस्तुत करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक, एसईसी (विषय विशेषज्ञ समिति) ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सीएमसी, वेल्लोर को कोविड-19 टीकों कोवाक्सिन और कोविशील्ड के मिश्रण के लिए 300 स्वस्थ वॉलिंटियर को कवर करने वाले क्लिनिकल ट्रायल का चौथा फेज आयोजित करने की सिफारिश की है।
अध्ययन का उद्देश्य यह आकलन करना है कि इनोक्यूलेशन कोर्स को पूरा करने के लिए क्या किसी व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीन शॉट दिए जा सकते हैं, एक कोविशील्ड और एक कोवाक्सिन का। वहीं सूत्रों ने बताया कि, अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में सिंगल डोज कोरोना टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी थी। लेकिन अब उन्होंने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है।





































