बहराइच। मत्स्य विभाग की ओर से विकास खण्ड हुज़ूरपुर अन्तर्गत भंगहा में सरयू नदी के तट पर स्थित बाबाघाट पर राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत संचालित रिवर रैचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय सरयू नदी में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद, ग्राम प्रधान सुनील कुमार निषाद, मत्स्य निरीक्षक दीपक मिश्रा, बृजेश कुमार निषाद, शिवराज निषाद व पंकज निषाद सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि जिले में राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत एक विशेष गतिविधि प्रारम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि संचय कार्यक्रम से नदियों में मछली के उत्पादन को विस्तार विस्तार मिलेगा जिससे लोग जलस्रोतांे व नदियों के महत्व को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। उन्होंने कहाकि ऐसे आयोजनों से आमजन को भूमि और पानी के बेहतर उपयोग से कृषि के साथ विविधीकरण अपना कर मछली उत्पादन से अतिरिक्त आय के लिए प्रेरणा मिलेगी।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः







































