“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चिन्हित अभियोगों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान ।
माननीय न्यायालय / पीठासीन अधिकारी जलाल मोहम्मद अकबर (न्यायालय षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश/ रेप एण्ड पॉक्सो एक्ट बहराइच) द्वारा दोषी अभियुक्त को दण्डित किया गया ।घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय को सूचना दी गयी कि वादी की 18 वर्षीय बहन (पीड़िता) जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, दिनांक 09.10.2012 को आदर्श बाल विद्या मंदिर बरहा निकट पानी टंकी रोड अपनी भतीजी को विद्यालय से लेने आयी थी कि खेत के करीब अभियुक्त रामकुमार पुत्र गांधी लाल ने पीड़िता से दुष्कर्म किया । जिसके संबंध में थाना जरवल रोड में मु0अ0सं0 320/2012 धारा 376 भादवि0 पंजीकृत किया गया । तत्कालीन विवेचक उ0नि0 श्री पद्माकर राय द्वारा साक्ष्य संकलन, गवाहों की गवाही व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आरोप-पत्र दिनांक 18.04.2013 को प्रेषित कर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपों को दिनांक 19.01.2015 को विरचित किया गया है ।*दोषसिद्धि का विवरण-* *श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ* के आदेश के क्रम एवं *पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे उक्त अभियोग में माननीय न्यायालय / पीठासीन अधिकारी जलाल मोहम्मद अकबर (न्यायालय षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश/ रेप एण्ड पॉक्सो एक्ट बहराइच) द्वारा थाना प्रभारी जरवल रोड, मॉनीटरिंग सेल पुलिस कार्यालय बहराइच, अभियोजक ADGC श्री प्रमोद कुमार सिंह, कोर्ट मोहर्रिर हे0का0 पवन कुमार मौर्या तथा थाना पैरोकार का0 सुभाष गौतम की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दिनांक- 10.09.2026 को दोषी अभियुक्त रामकुमार उपरोक्त को दण्डित किया गया । *दोषसिद्ध अभियुक्त का विवरणः-*1. रामकुमार उर्फ राजकुमार पुत्र गाँधी लाल निवासी निन्दूरा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा*सजा का विवरण-*1. धारा 376 भा.द.वि. के अपराध में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 20,000/- रूपये अर्थदण्ड, अर्थदण्ड न अदा करने की स्थिति में अतिरिक्त 01 वर्ष का साधारण कारावास






































