मिहींपुरवा (बहराइच)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सेवा संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को नवयुग इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी विक्रम सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरिओम चौधरी ने किया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, विकास सिंह, मंडल मंत्री नम्रता सिंह, अरविंद चौधरी, दीपांकर, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, हर्षित शुक्ला सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।







































